देहरादून में सेवारत, पूर्व सैनिकों और शहीदों की संपत्ति पत्नी या उनकी माता के नाम दर्ज होने की स्थिति में उन्हें हाउस टैक्स में छूट नहीं मिल रही थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा ने इन परिवारों को टैक्स छूट देने में आ रही इस बाधा को भी खत्म कर दिया। इसे बोर्ड ने भी स्वीकृति दे दी। नगर निगम क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
फिलहाल संपत्ति सेवारत या पूर्व सैनिक के नाम पर होने पर ही हाउस टैक्स में छूट मिलती थी। लेकिन, अगर संपत्ति उनकी पत्नी और माता के नाम पर है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता है। जबकि, संपत्ति की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर कराने पर स्टांप ड्यूटी में छूट मिलती है। ऐसे में सेना से जुड़े परिवार दोनों सुविधाओं का लाभ नहीं उठ पा रहे थे।
स्टांप ड्यूटी में छूट के लिए यदि संपत्ति उन्होंने परिवार की महिला के नाम दर्ज कराई तो उन्हें हाउस टैक्स में छूट नहीं मिल पाती थी। इस पर मेयर ने शुक्रवार को विशेष घोषणा करते हुए उन्हें हाउस टैक्स में पूरी छूट देने का ऐलान किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में हजारों सैनिक परिवार रहते हैं। लेकिन, उनकी पत्नी और माता के नाम संपत्ति होने के चलते हाउस टैक्स में राहत नहीं मिलती थी। लेकिन, अब उन्हें हाउस टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाएगा।

गांधी पार्क ओपन जिम के लिए लगेगा टिकट
गांधी पार्क में बनाए गए ओपन जिम के लिए आपको टिकट लेना पड़ेगा। इससे आने वाली धनराशि जिम की मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा पर खर्च की जाएगी। बता दें कि मुफ्त जिम के चलते यहां अराजक तत्वों दिखाई देते हैं, जो जिम के उपकरणों को खराब रहे हैं। जिसे देखते हुए बोर्ड ने जिम का शुल्क 600 रुपये तिमाही, 1000 रुपये छमाही एवं 1800 रुपये सालाना तय किया है।
पहले चरण में बनेंगे 10 ओपन जिम
मेयर गामा ने निगम के सभी 100 वार्डों में ओपन जिम खोलने की अपनी घोषणा के तहत पहले चरण में 10 ओपन जिम खोले जाएंगे। बोर्ड ने 10 ओपन जिम को अपनी स्वीकृति दे दी। जिन वार्डों में पहले चरण में ओपन जिम बनेंगे, उनमें नेहरू कालोनी, इंदिरानगर, एकता पार्क, सालावाला, विजय पार्क, मन्नूगंज में झंडा मोहल्ला, धोरणखास, डांडा लखौंड में आंबेडकर पार्क, चंद्रबनी गौतम कुंड मंदिर के पास और हर्रावाला खेल मैदान शामिल हैं।
यहां बनेंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन
नेहरू कालोनी, एलआइसी मंडी
पटेलनगर, लालपुल मंडी
सीमाद्वार मंडी
डीबीएस के पीछे करनपुर
इंदिरा कालोनी
गांधी पार्क, एस्लेहाल के बाहर सांयकालीन स्ट्रीट फूड जोन
इंदिरा कालोनी, नव विहार कालोनी
चंद्रमणी घुत्तूवाला चौक

चार एलईडी मोबाइल वैन चलेगी
नगर निगम की ओर से दो साल के लिए चार एलईडी मोबाइल वैन चलाई जाएगी। एलईडी 8गुणा8 साइज की होगी। इसके लिए प्रतिमाह 50 हजार रुपये प्रति एलईडी के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकन टॉवर कंपनी को 15 हजार प्रति साइट के हिसाब से मासिक किराये पर 10 साइट दी जाएगी। पहले यह शुल्क 10 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वसूला जाता था।
शहर में लगेंगी एलईडी स्क्रीन
निगम शहर के विभिन्न जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाएगा। यह कार्य पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कराया जाएगा। इसके लिए प्रति एलईडी प्रतिमाह 90 हजार रुपये शुल्क वसूला जाएगा।
किन्नर की बधाई तय होगी
बैठक के दौरान विजय पार्क की पार्षद अमिता सिंह ने किन्नर की बधाई तय का प्रस्ताव रखा। उन्होंने निमभन वर्ग के लिए 500, मध्यम वर्ग के लिए 1100 व उच्च वर्ग के लिए 2100 रुपये बधाई राशि तय करने का कहा। जिसे लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही गई।
मुख्यमंत्री जल्द करेंगे भंडारीबाग आरओबी का शिलान्यास
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बोर्ड बैठक में बताया कि जल्द मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। कहा कि इस आरओबी के बनने से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही शिलान्यास की तिथि तय होगी। वहीं, रेस्ट कैंप वार्ड में शौचालय निर्माण को लेकर 16 को निगम की टीम सर्वे करने जाएगी। जगह तय करने के बाद शौचालय बनवाया जाएगा।

निगम के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
- दो बोलेरो, एक ट्रक 407 एवं एक जेसीबी मशीन खरीदी जाएगी।
- निगम के पशु चिकित्सा विभाग की ओर से सुअर को सुअरबाड़े तक पहुंचाने के लिए दो स्वच्छता समितियों का गठन होगा। साथ ही कर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे।
- जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन होगा।
- द्रोणपुरी वार्ड में बनाया जाएगा सामुदायिक केंद्र।
- कचहरी के पास स्थित कुआं को धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
- एबीसी सेंटर केदारपुरम में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा।
- सुभाष नगर पन्नालाल मित्तल द्वार का जीर्णोद्धार व निर्माण किया जाएगा।
- नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ईईएसएल कंपनी के साथ ही आईटीआईएल कंपनी के साथ भी किया जाएगा करार।
- अभियान चलाकर निगम की जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।
- श्री गुरु रामराय एजुकेशन मिशन के संस्थापक महंत इंदिरेश चरणदास की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
- सभी वार्डों में जरूरत के हिसाब से सड़क, नाली आदि का निर्माण कराया जाएगा।
- स्थाई कूड़ा घरों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। साथ ही धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों के आसपास से कूड़ादान हटाया जाएगा।